Navigation
ABAP Admin | 07 Sep 2026
इंदौर। अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ एवं इंदौर अभिभाषक संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम ‘भारत माता की वंदना’ का आयोजन 15 मई को शाम 4 बजे इंदौर जिला न्यायालय स्थित सभागार में किया जाएगा।
यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता और पाकिस्तान पर भारत के निर्णायक प्रहार की गौरवगाथा को समर्पित होगा। इस अवसर पर अधिवक्ता देश के वीर सैनिकों के सम्मान में महामृत्युंजय जाप करेंगे तथा 108 दीपों से भारत माता की आरती की जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप सिसोदिया करेंगे। कार्यक्रम में रेनेसा लॉ कॉलेज के संचालक स्वप्निल कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक, गायक, कवि एवं राष्ट्रभक्त वक्ता सत्यनारायण मौर्य मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।
आयोजन के माध्यम से वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।
Add to Home Screen for better experience