Navigation
ABAP Admin | 07 Sep 2026
इंदौर। जिला न्यायालय परिसर में अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ एवं इंदौर अभिभाषक संघ के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र रुद्राक्ष वितरण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को पवित्र रुद्राक्ष के साथ कैलाश मानसरोवर का पावन जल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में धाम सरकार आस्था एवं महामंडलेश्वर नितिनदास जी महाराज की पावन मौजूदगी रही। संतों का अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजक डॉ. हर्ष मेहता के साथ वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर दिलीप सिसोदिया जी, धर्मेंद्र चौधरी जी, घनश्याम गुप्ता जी, देवेंद्र हनानी जी, राजेश खंडेलवाल जी, दीपक जायसवाल जी, धर्मेंद्र गुर्जर जी, पल्लवी कायस्थ जी एवं निमेष सोलंकी जी सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं को रुद्राक्ष एवं आध्यात्मिक सामग्री प्रदान की गई। आयोजन के पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया। यह आयोजन अधिवक्ता समाज को आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक एकजुटता से जोड़ने की दिशा में एक विशेष पहल के रूप में आयोजित किया गया।
Add to Home Screen for better experience