Navigation
ABAP Admin | 07 Sep 2026
कार्यक्रम में विशेष रूप से परमपूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री नितिनदास जी महाराज एवं परमपूज्य श्रीधाम सरकार की पावन उपस्थिति रही। संतों ने उपस्थित अधिवक्ता साथियों को आशीर्वचन प्रदान किए तथा रुद्राक्ष एवं दिव्य किट का वितरण किया। आयोजन के दौरान अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप सिसोदिया जी एवं पूर्व डीआईजी अभिभाषक श्री धर्मेंद्र चौधरी जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं हजारों अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव एवं ॐ नमः शिवाय के जयघोष से पूरा जिला न्यायालय परिसर गूंज उठा। आयोजन के माध्यम से अधिवक्ता समाज में आध्यात्मिकता, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के लिए साबूदाना खिचड़ी एवं चाय की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आत्मीयता के साथ आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन अधिवक्ता समाज को सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक विनम्र प्रयास है। हजारों अधिवक्ताओं की अभूतपूर्व सहभागिता ने इस आयोजन को इंदौर जिला न्यायालय के इतिहास का एक ऐतिहासिक एवं स्मरणीय आयोजन बना दिया।
Add to Home Screen for better experience