Navigation
ABAP Admin | 07 Sep 2026
इंदौर। अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ एवं इंदौर अभिभाषक संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम ‘भारत माता की वंदना’ का आयोजन 15 मई को इंदौर जिला न्यायालय स्थित सभागार में शाम 4 बजे से किया जाएगा।
यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता और पाकिस्तान पर भारत के निर्णायक प्रहार की गौरवगाथा को समर्पित होगा। इस अवसर पर अधिवक्ता समुदाय देश के वीर सैनिकों के सम्मान में महामृत्युंजय जाप करेगा तथा 108 दीपकों से भारत माता की आरती संपन्न की जाएगी।
कार्यक्रम में अधिवक्ता दिलीप सिसोदिया अतिथि, स्वप्निल कोठारी कुलाधिपति तथा सत्यनारायण मौर्य होंगे। समारोह में अधिवक्ता विधि छात्र एवं अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. हर्ष मेहता, घनश्याम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, कृष्णा राठौर सहित अन्य अधिवक्ता भी जुड़े हैं।
आयोजन का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता समाज के बीच राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है।
Add to Home Screen for better experience