Navigation
Dr Harsh Mehta | 04 Jun 2026
अखिल भारतीय अधिवक्ता महासंघ एवं संस्था हर्ष के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में राष्ट्रभक्ति एवं वीर सैनिकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता तथा राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की 108 दीपकों से भव्य आरती की गई एवं वीर सैनिकों की सुरक्षा, राष्ट्र की समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना के साथ महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित सैनिकों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
No recent news available.
Add to Home Screen for better experience